वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी में छात्रों को ऐसी मशीन बनाना सिखाया जाएगा जो मानव की तरह व्यवहार करती हों। इससे छात्र भविष्य में रोबोट प्रणाली विकसित करने के लिए भी तैयार हो सकेंगे।
इसके अलावा एंड्रॉयड, डाटा साइंस, ऑगमेंटेड रियलिटी एंड वर्चुअल रियलिटी आदि विषय भी जोड़े गए हैं। विवि चाहता है कि छात्रों को तकनीकी पाठ्यक्रम के साथ ही व्यवहारिक व बौद्धिक रूप से विकसित किया जा सके और केंद्र सरकार के उद्देश्यों को भी पूरा किया जा सके।
यूटीयू ने संबद्ध तकनीकी कॉलेजों को बी.टेक कोर्स में नए विषयों को शामिल किए जाने की सूचना दे दी है। विवि ने कॉलेजों से इन विषयों की कक्षाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराने को भी कहा है।
नई शिक्षा के नीति के तहत बी.टेक कोर्स में पांच नए विषय जोड़े गए हैं। एकेडमिक काउंसिल ने भी इन्हें मंजूरी दे दी है। इसमें साइबर सिक्योरिटी व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मुख्य विषय हैं। तकनीकी युग में इन विषयों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी सत्र से इन विषयों को लागू करने की योजना है।
- प्रो. एनएस चौधरी, कुलपति, यूटीयू