कुलसचिव एमएस मंद्रवाल ने बताया कि दून विवि में छात्र कल्याण निधि की व्यवस्था है। छात्रों को वार्षिक फीस में 112 रुपये की राशि छात्र कल्याण निधि के रूप में देनी होती है। अभी तक इस निधि का उपयोग कई तरह के विकास व अन्य कार्यों में किया जाता रहा है। इस निधि का उपयोग विवि अब छात्रों के दुर्घटना बीमा के रूप में उपयोग करेगा। इस बीमा की समयावधि एक वर्ष होगी। हर साल इसे रिन्यू किया जाएगा।
इस स्थिति में मिलेगा लाभ
- छात्र या परिजन की अप्राकृतिक मौत।
- दिव्यांगता।
- सांप के काटने से मौत (स्नैक बाइट)।
- दुर्घटना में मौत।
अब छात्र कल्याण निधि का उपयोग सिर्फ छात्रों के कल्याण में किया जाएगा। इस दिशा में छात्रों व उनके परिजनों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। इसे लागू कर दिया गया है।
-प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय।