फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के निलंबित जीएम प्रभाकर को चार्जशीट

Sun, 13 Sep 2020 06:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को ऋण देने के एवज पैसे मांगने का आरोप
  • जांच में अधिकतर आरोपों की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के निलंबित जीएम प्रभाकर को सहकारिता निबंधक ने चार्जशीट जारी की है। निलंबित जीएम के खिलाफ जांच में अधिकतर आरोप सिद्ध पाए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप प्रभाकर पर लगा था।

विज्ञापन


मामले की शिकायत उत्तरकाशी निवासी आमोद पंवार ने सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि परियोजना के बैंक ऋण देने के एवज में पैसे मांगे गए और इस वजह से जानबूझ ऋण लटकाकर उसे परेशान किया गया। मंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच हुई और प्रभाकर को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच सहकारिता विभाग के अपर निबंधक आनंद शुक्ला ने की थी। 

निबंधक सहकारिता बीएम मिश्रा ने बताया कि जांच आख्या उन्हें मिल गई है। जांच आख्या के आधारी पर प्रभाकर को चार्जशीट जारी की गई है। जांच में प्रभाकर के खिलाफ अधिकतर शिकायतों की पुष्टि हुई है। प्रभाकर के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने, बैंक के ग्राहक को परेशान कर बैंक की साख को नुकसान पहुंचाने और पैसे मांगने की शिकायत थी। इसके पैसे मांगने का आरोप आंशिक रूप से सिद्ध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें