इन उपलब्धियों की वजह से किया पुरस्कृत
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड लॉकडाउन के बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा का सुचारु प्रबंधन किया। घाटों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान की वजह से हरिद्वार को गंगा टाउन में सर्वश्रेष्ठ स्थान के लिए राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया था।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सामूहिक जनभागिता के साथ नए प्रयोग करते हुए कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की, बताया गया कि सेब उत्पादन को लेकर उनके प्रयास एवं पर्यटन के क्षेत्र में रोजगारपरक योजनाओं को जिले में लागू करने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान पूर्व में जब पिथौरागढ़ जिले में तैनात थे, तब उनके बेडू के उत्पादों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के साथ किए गए प्रयासों की प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में सराहना की थी।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पर्यटन को बढ़ावा देने, दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं वर्तमान में भव्य केदारपुरी के पुनर्निर्माण को सही गति से संचालित करने के लिए सराहा जा रहा है।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब की यात्रा का सफल प्रबंधन किया। बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों को समय पर व सुचारु रूप से पूरा करवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।