फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में स्थगित परीक्षाओं का विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध देहरादून और हरिद्वार जिलों के महाविद्यालयों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्थगित हुई परीक्षाएं अब सात और आठ सितंबर को होंगी। विश्वविद्यालय की ओर स्थगित परीक्षाओं को नई अगली तिथियों में कराने के निर्देश के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू में गत 23 और 24 अप्रैल को हरिद्वार और देहरादून के जिलाधिकारियों के निर्देश के बाद महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। जबकि, अन्य जिलों मेें इन तिथियों में यह परीक्षाएं हो गई थी। अब विश्वविद्यालय द्वारा इन दोनों जिलों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया जा रहा था। जिससे ऐसे छात्रों का साल खराब हो रहा था। इसे लेकर छात्रों ने आंदोलन किया था। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्रों ने इसके लिए पिछले दिनों तालबंदी करते हुए प्रवेश प्रक्रिया का भी विरोध किया था। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने अब इन दोनों दिन की परीक्षाओं को क्रमश: सात और आठ सितंबर को करने का फैसला लिया है। डीएवी पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें