फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन सौदे में पूर्व सैनिक के साथ धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर के रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इस आधार पर बृहस्पतिवार को थाना कैंट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




पूर्व हवलदार सुभाष ने बताया कि वर्ष 2001 में उन्होंने गढ़ी कैंट के मौजा चांदमारी क्षेत्र में खसरा संख्या 45/2 की पांच बिस्वा जमीन खरीदने के लिए अशोक से 70 हजार रुपये में सौदा तय किया था। यह भुगतान गवाहों के सामने 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप में किया गया था। आरोप है कि न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही कब्जा दिया गया। कई बार संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उस समय सेना में कार्यरत होने के कारण सुभाष ज्यादा समय नहीं दे सके।



उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्द रजिस्ट्री कर दी जाएगी। लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने गढ़ी कैंट थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी केके लुंठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें