फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सेवा धाम संस्था को मिला स्वामीराम पुरस्कार, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किया सम्मानित

Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
विज्ञापन

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के 22वें महासमाधि वर्षगांठ पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था सेवा धाम के सुधीर भाई गोयल को स्वामीराम मानवता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान के 23 कर्मचारियों को सम्मानित करने अलावा प्रदेश के 2500 मेधावी छात्र छात्राओं को 11 करोड़ 76 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रेम, सेवा और समर्पण की भावना को लेकर डॉ. स्वामीराम ने हिमालयन इंस्टीट्यूट को स्थापित किया था। एसआरएचयू आज देश के चुनिंदा संस्थानों में से एक है, जहां एक छत के नीचे चिकित्सक, नर्सेज, इंजीनियर और मैनेजमेंट के छात्र छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्षीय समिति के सदस्य डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि एसआरएचयू युवाओं को स्वरोजगार मॉडल की ओर प्रोत्साहित कर रही है। उच्च शिक्षा वही कारगर है जो पलायन को रोके और युवाओं को उनके क्षेत्र में ही स्वरोजगार दे सके। 

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की धर्मपत्नि गुरुशरण कौर, विक्रम सिंह चौधरी, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान, रसपाल मल्होत्रा, रोशनलाल कनौडिया, प्रो. शिवराम, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. रेणु धस्माना, साधना मिश्रा, नलिन भटनागर, अनूप रावत, प्रकाश आदि मौजूद थे। देर शाम भजन गायक गौरी शंकर, मनोज रावत, अंजुल, सुरेश नैवाल, प्रेमवल्लभ और रोशनी देवी आदि ने श्रृंखलाबद्ध भजनों की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असहाय लोगों के लिए काम करता है सेवा धाम 

हिमालयन इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के महासमाधि पर प्रतिवर्ष दिया जाने वाला स्वामीराम मानवता पुरस्कार इस बार मध्य प्रदेश उज्जैन की सामाजिक संस्था सेवा धाम को दिया गया है। संस्था के सुधीर भाई गोयल ने अपने संबोधन में संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बताया कि संस्था अब तक चार हजार से अधिक लोगों के आजीवन आश्रय और पुनर्वास कर चुकी है। इसमें असहाय वृद्ध, बेसहारा बच्चे, मानसिक और शारीरिक कमजोर लोगों के अलावा गंभीर रोगों से पीड़ित लोग हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म के बल पर सामाजिक सेवा का उच्च उदाहरण उन्हें एसआरएचयू में डॉ. स्वामीराम के विचारों से मिला है।  

ये कर्मचारी हुए सम्मानित  
डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के महासमाधि वर्षगांठ कार्यक्रम में 23 कर्मचारी सम्मानित हुए। बेस्ट क्लीनिशयन अवार्ड डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. अनुराग रावत, बेस्ट टीचर अवार्ड डॉ. बरनाली काकाटी, डॉ. श्वेता सेठी, बेस्ट थिसिस अवार्ड डॉ. हिन्नाव कौर, बेस्ट पैरा क्लीनिकल इंप्लाई अवार्ड मुकेश कुमार, अजीत सिंह, शैलेष कुमार राय, बासुदेव सिंह बिष्ट, अमित त्यागी, बेस्ट नॉन क्नीनिकल इंप्लाई अवार्ड मनीष कुमार गौड़, योगेशचंद शर्मा, सतराज सिंह, अनूप सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह पंवार, लियाकत अली खान, ललित प्रसाद, सुनील डोभाल, मंदीप सिंह, मंजीत सिंह रावत, बेस्ट आरडीआई इंप्लाई अवार्ड सतेंद्र चौहान और स्पेशल अवार्ड कविता पाल, अजीत, राजेंद्र को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें