फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव: ईवीएम पर संग्राम, गड़बड़ी पर बोले विधायक और मंत्री

Mon, 27 Nov 2017 08:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस खिलाफत कर रही है, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस का डर बता रही है।
विज्ञापन


पूर्व शहरी विकास मंत्री, नवप्रभात का कहना है कि उत्तराखंड ईवीएम की गड़बड़ी के मामले पूरे देश में सामने आ रही है। हम भी इस मामले में हाईकोर्ट गए हैं। आज की स्थितियों में ईवीएम का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। मेरा मानना है कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को रिव्यू किया जाना चाहिए। ईवीएम के सुरक्षित इस्तेमाल की बात सुनिश्चित हो जाए, तो ईवीएम से चुनाव कराने में दिक्कत नहीं है। मौजूदा स्थिति में ईवीएम का इस्तेमाल ठीक नहीं है।

-ईवीएम का इस्तेमाल करना न करना पूरी तरह से राज्य निर्वाचन आयोग का अधिकार क्षेत्र का मामला है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, तो माना जा सकता है कि भाजपा की प्रचंड जीत से उभरे उसके जख्म अभी भरे नहीं है। इसके अलावा, नगर निकाय चुनाव में उसे अभी से हार का खतरा दिखने लगा है। यही कारण है कि वह सीमा विस्तार से लेकर हर बात का विरोध कर रही है।
विज्ञापन

-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड।

-विधानसभा चुनाव में हमने देखा है कि किस तरह से ईवीएम की गड़बड़ी सामने आई थी। भाजपा की जीत का आधार ये गड़बड़ी रही है। नगर निकाय चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल से सारी चीजें प्रभावित होंगी, ऐसा हमारा अंदेशा है। इसीलिए हमारी मांग है कि ईवीएम की जगह बैलेट से चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन

-राजकुमार, पूर्व संसदीय सचिव/पूर्व राजपुर विधायक।

-कई जगह माननीय न्यायालय ने ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर दायर की गई रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ईवीएम की गड़बड़ी का चैप्टर पहले ही बंद हो चुका है। कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए वह इस तरह की बातें उठा रही है।
-खजान दास, राजपुर विधायक/प्रदेश महामंत्री भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें