फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को बसपा भी तैयार, संगठन मजबूती के लिए बना रही रणनीति

Mon, 27 Nov 2017 08:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के‌ लिए बसपा ने भी कमर कस ली है। पार्टी रणनीति तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। इस बाबत शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के मुताबिक एमसी गौतम को देहरादून एवं टिहरी जिले का वामसेफ जिला संयोजक बनाया है। लक्ष्मी चंद्र को जिला महासचिव और बंटी सूर्यवंशी को बीबीएफ का जिला संयोजक मनोनीत किया है।
विज्ञापन


मसूरी विधानसभा में धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह चोपड़ा, विजय मंडल, सुंदर लाल, मान सिंह गौतम को नियुक्त किया है। राजपुर विधानसभा में शिव कुमार, मनीराम, बंटी सूर्यवंशी, हरज्ञान सिंह, आशाराम और पदम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर विधानसभा में श्याम सिंह, मेनपाल सिंह, दिग्विजय, दिनेश कुमार को दायित्व सौंपा है। चकराता, विकास नगर, सहसपुर, कैंट, डोईवाला की जिम्मेदारी जिला प्रभारी रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष सत्यपाल, सूरजभान, प्रदीप कुमार, परमेश्वर राजभर, रवि जैन को दी गई है। सभी जिला प्रभारी विधानसभा कमेटी, सेक्टर और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा छह दिसंबर को अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस हरिद्वार कार्यालय में मनाया जाएगा। इसमें गढ़वाल मंडल के सभी जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अशोक पवार, शकील अहमद, आरडी बर्मन, किशन लाल, श्रवण कुमार, विनोद कटारिया और दिनेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें