फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जुलाई से शुरू होगा सावन, इस बार पूरे महीने वर्षा के आसार

Sat, 21 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rain shimla
विज्ञापन

यदि पुरुषोत्तम मास न पड़ता तो सावन की कांवड़ यात्रा बीत चुकी होती। तब हमेशा की भांति न तो वर्षा का यह आलम होता, और न ही दक्षिणायन आते। एक महीना विलंब से सावन आने के कारण इस बार कांवड़ यात्रा लगातार वर्षा होने के आसार है।

विज्ञापन


दक्षिणायन का प्रवेश इस वर्ष 21 जून को हो गया था। वर्षा ऋतु 27 जून से प्रारंभ हुई थी। दोनों के आने के बावजूद चूंकि सावन विलंब से आया, अत: वर्षा ऋतु का काई असर दिखाई नहीं दिया। अब जैसे-जैसे सावन का महीना नजीदक आता जा रहा है, वैसे-वैसे आकाश में मेघों का प्रवेश बढ़ रहा है।

पिछले दो दिनों पड़ रही वर्षा बताती है कि सावन की कांवड़ यात्रा इस बार झमाझम बारिश में चलेगी। यहीं कारण है कि रास्ते भर लगने वाले सेवा शिविरों को वाटरप्रूफ पंड़ालों के रूप में तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कावंड़ बाजार को भी वाटरप्रूफ बनाने का फैसला किया है

kanwar yatra
यद्यपि नालों की सफाई न होने कारण जल भराव की समस्या पूरे सावन यथावत चलती रहेगी, तदापि व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर लगने वाले कावंड़ बाजार को भी वाटरप्रूफ बनाने का फैसला किया है।

हर की पैडी से सटी अपर रोड से लेकर रेलवे रोड तक कांवड़ के बाजारों में इस बार वाटरप्रूफ अस्थाई दुकानें नजर आएंगी। इसी प्रकार चिकित्सा शिविर आदि लगाने वाले और लंगर चलाने वाले भी अपनी दुकाने पॉलिथीन शीट से ढक कर तैयार करा रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर कांवड़ मार्ग के किनारे टीनशेड डालकर दुकानें खोली जा रही है। जबकि हर बार केवल पॉलिथीन शीट का ही इस्तेमाल किया जाता था।  

धर्मनगरी में इन दिनों कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरु हो गई है। हरिद्वार के बाजारों में कांवड़ का सामान इक्ट्ठा करने का काम चल रहा है। इस बार भी बनी-बनाई कावंड़ों की अधिक खरीद होने के आसार हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें