फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में उनके ही विधायक सुरक्षित नहीं : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस अध्यक्ष बोले, भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने लगाए हैं सरकार पर आरोप
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल पत्र की सत्यता के लिए एसआईटी जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्ययक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उनके ही विधायक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने सरकार ने मांग की है कि गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पत्र की सच्चाई के लिए न्यायिक निगरानी में एसआईटी जांच कराई जाए।
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा, प्रदेश में अलग-अलग प्रकरणों पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया था। लेकिन अभी तक समय नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक अरविंद पांडे का एक पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। यह पत्र विधायक के लेटर पैड लिखा है, जिसमें उन्होंने सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदियाल ने मांग की है कि इस पत्र की सत्यता के लिए जांच जरूरी है। सरकार एसआईटी का गठन कर न्यायिक निगरानी में जांच कराए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। जब एक विधायक प्रदेश में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है तो आम जानता का क्या हाल होगा। एक सवाल के जवाब में गोदियाल ने कहा, मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र में सदन यह बात कही थी कि गोदियाल को ज्ञान नहीं है। यदि मुख्यमंत्री को मेरे ज्ञान को परखना है तो किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए बुला सकते हैं, मेरे ज्ञान का पता चल जाएगा। इस मौके पर बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, मंजू त्रिपाठी, अमरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें