दून-मुजफ्फरपुर स्पेशल में भी रही भीड़
छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से देहरादून से दून-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। उम्मीद थी कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या इतनी अधिक रही कि स्पेशल ट्रेन भी भीड़ को संभालने में नाकाफी साबित हुई। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही।
मुस्तैद दिखे पुलिस और रेलवे के अधिकारी
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी सुबह से ही स्टेशन पर तैनात रहे और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। प्लेटफार्म पर सुरक्षा लाइन के ऊपर रस्सी लगाई गई थी, ताकि यात्री निर्धारित सीमा से आगे न बढ़ें और व्यवस्था बनी रहे। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से खड़े रहने और ट्रेन में चढ़ने के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए।