फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तकनीक के दौर में भी कायम है परंपरा की चमक

Tue, 27 Oct 2026 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच भी त्योहारों पर बाजार से सामान खरीदने की परंपरा बनी हुई है। करवा चौथ के लिए महिलाएं पूजा का सामान और सजने-संवरने की चीजें खरीदने दुकानों पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में कलश, दीए, छलनी, पूजा के कैलेंडर और आरती के सामान के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां, गजरे और दूसरी सजावटी चीजें मिल रही हैं। दुकानों पर पारंपरिक डिजाइनों के साथ नए रंगों और सजावट वाले सेट मिल रहे हैं। इनमें मोर डिजाइन, कढ़ाई वाली थालियां और अन्य सजावटी चीजों से सजे सेट शामिल हैं।
करवा चौथ पर पूजा के साथ सजने-संवरने का भी खास महत्व है। ऐसे में महिलाएं अपने पसंद की रंगों की चूड़ियां, गजरे और अन्य चीजें खरीद रही हैं। वहीं पूजा के लिए जरूरी सामान भी एक जगह मिल रहा है। इससे महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर सकती हैं। बिहार की रहने वाली मालती देहरादून में पिछले तीन साल से करवा चौथ और पूजा का सामान बेच रही हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है लेकिन आज भी सामान को सामने से देखकर खरीदने पर भरोसा बना हुआ है।
विज्ञापन

बदलती तकनीक के साथ अब करवा चौथ का सामान ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाता है। घर बैठे अलग-अलग सामान देखने और अपने पसंद का सामान चुनने की सुविधा से खरीदारी आसान हो गई है। कई ऐसे मोबाइल एप भी हैं जिनके जरिये कुछ ही मिनट में सामान घर पहुंच जाता है। इसके बावजूद बाजार जाकर सामान खरीदने का पुराना तरीका अब भी बना हुआ है।
त्योहारों की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, उमड़ी भीड़
करवाचौथ और दिवाली के त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक के साथ भीड़ भी बढ़ गई है। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के लिए महिलाएं साड़ी, सूट, चूड़ियां और शृंगार का सामान खरीदने पहुंच रही हैं। वहीं दिवाली के लिए भी लोग घरों को सजाने के लिए झालर, दीए और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में दुकानों के बाहर सजे सामान और ग्राहकों की आवाजाही से त्योहारों का माहौल नजर आने लगा है। त्योहारी खरीदारी के चलते पलटन बाजार में भीड़ बढ़ने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की संकरी सड़कों पर ग्राहकों की भीड़ के बीच निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद लोग त्योहारों की तैयारियों के लिए खरीदारी में जुटे हैं। वहीं दुकानदारों को भी त्योहारों के दौरान कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें