फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सीएम धामी की दी गई मियाद पूरी...लेकिन अभी तक 133 किमी सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका

Wed, 16 Oct 2024 05:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ड़क सुधारीकरण के काम में देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार जिले सबसे बेहतर रहे हैं। जिन्होंने सौ प्रतिशत काम पूरा कर लिया, जबकि बागेश्वर जिला सबसे पीछे रहा है। बरसात बाद लोनिवि और एनएच ने 2426.41 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्तूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का समय दिया था। यह अवधि मंगलवार को पूरी हो गई, पर राज्य में 133 किमी सड़क अभी गड्ढामुक्त होना बाकी है।

लोनिवि के आंकड़ों के हिसाब से सड़क सुधारीकरण के काम में देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार जिले सबसे बेहतर रहे हैं। जिन्होंने सौ प्रतिशत काम पूरा कर लिया, जबकि बागेश्वर जिला सबसे पीछे रहा है। बरसात बाद लोनिवि और एनएच ने 2426.41 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया था।

लोनिवि ने दावा किया था कि तय समय सीमा में सड़क मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने प्रयास भी किए, लेकिन तय समय सीमा तक 2293.03 किमी सड़क को गड्ढामुक्त किया जा सका है। अभी भी 133 किमी सड़क है, जिस पर लोगों को हिचकोले खाते हुए जाना होगा।

देहरादून जिले में सौ प्रतिशत काम पूरा होने की बात कही जा रही है। इसमें करीब दूधली-मोथरोवाला मार्ग (16 किमी) करीब एक साल से क्षतिग्रस्त है। लोनिवि के मुताबिक, इस सड़क को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित की गई है। इसी तरह सुद्दोवाला मार्ग पर भी माता बालासुंदरी तक करीब 500 मीटर मार्ग गड्ढों से पटा हुआ है। यहां पर कुछ जगह पैचवर्क हुआ, पर कुछ हिस्सा को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में 77.36 प्रतिशत काम ही पाया पूरा

बागेश्वर जिले में 11 सड़क को 63.60 किमी मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाना था, पर जिले में 49.20 किमी सड़क (77.36 प्रतिशत) को ही सुधारा जा सका है। नैनीताल जिले में 33 मार्ग में 208.35 किमी सड़क की मरम्मत होनी थी। इसके सापेक्ष 171.05 किमी (82.14 प्रतिशत) ही कार्य हो पाया है। लोनिवि के पौड़ी क्षेत्र में 100 और देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत जिलों में 100.44 किमी प्रतिशत काम पूरा हो गया। अल्मोड़ा क्षेत्र ने 91.98 प्रतिशत और हल्द्वानी क्षेत्र में 91.51 और एनएच ने 94.59 प्रतिशत कार्य हो पाया।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम के बीच खेत में उतारा गया

जो लक्ष्य था, उसके सापेक्ष करीब 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। 30 सितंबर तक बरसात और ठेकेदारों की हड़ताल के कारण समस्याएं भी थी। इस कारण काम एक अक्तूबर से शुरू हो सका। जो कार्य शेष रह गया है, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। -दीपक यादव, विभागाध्यक्ष, लोनिवि


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें