फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलती किशोरी से शोहदों ने की छेड़छाड़, ममरे भाई ने किया विरोध तो उसका किया बुरा हाल

Sun, 08 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रामनगर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के विरोध में आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के ममेरे भाई को जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

कृष्णानगर निवासी वर्णिक तोमर ने चार दिन पूर्व रामनगर में राह चलती किशोरी से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह पीड़ित घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया

बृहस्पतिवार की रात आरोपी युवक रामनगर में घूम रहा था। तभी किशोरी के ममरे भाई की नजर उस पर पड़ गई। उसने आरोपी युवक से बहस की।

इस दौरान आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और किशोरी के भाई को बेरहमी से पीटा। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने तहरीर दी है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वर्णिक तोमर निवासी कृष्णानगर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें