मेधावियों से मिलने और उनसे बातचीत करने की शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय में ऐसी ललक थी कि वह कार्यक्रम स्थल पर तय समय से पहले ही पहुंच गए। इसके बाद वह प्रत्येक जिले के मेधावियों की टेबल पर गए और होनहारों से बातचीत की। उन्होंने मेधावियों से उनकी शिक्षा को लेकर आ रही कठिनाइयों और समस्याओं की भी जानकारी ली।