लायंस क्लब एवं एलएनएस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से स्व. जीपी बहुगुणा की स्मृति में ‘हिंदी मेरी पहचान, मेरा अभिमान’ विषय पर अंतर विद्यालय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 22 छात्रों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा तानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शालिनी जोशी दूसरे और आर एन भार्गव इंटर कॉलेज के छात्र देव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एमपीजी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद भारतीय ने हिंदी दिवस को एक महोत्सव की तरह मनाने जोर दिया। कहा कि अपनी मातृ भाषा पर हीनता की भावना त्याग कर गर्व की अनुभूति रखने एवं हिंदी साहित्य को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज रयाल, डॉ. अंजलि बहुगुणा, प्रधानाचार्य नम्रता श्रीवास्तव ने विचार रखे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और हिंदी की प्रेरक कहानियों से जुड़ी पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अनुज तायल, निधि बहुगुणा, रविन्द्र गोयल, विवेक बहुगुणा, एके गर्ग, शशि रावत, ममता भाटिया, शालिनी, रंजना मौजूद रहीं।