फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता रैली: देहरादून में हरियाली बचाने सड़कों पर उमड़े लोग, पेड़ कटान का किया विरोध

Sun, 07 Jul 2024 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से पेड़ों को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए किसी भी सूरत में पेड़ों का कटान न हो इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है। 
विज्ञापन
पर्यावरण सरंक्षण को लेकर रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमी मुखर हो गए हैं। कैनाल रोड पर पेड़ों पर निशान लगाने को लेकर सुबह एनआईवीएच के पिछले गेट से मंदिर तक एक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें दून के कई पर्यावरण प्रेमी व कई संगठनों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक अभी कैनाल रोड पर पेड़ों को काटने का कार्य नहीं किया जा रहा हो, लेकिन पेड़ों पर निशान लगाए जाने का कार्य यूं ही नहीं किया गया है। यह रोड चौड़ी होनी है, ऐसे में निश्चित तौर पर इसमें पेड़ों को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए किसी भी सूरत में पेड़ों का कटान न हो इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है। 

Uttarkashi: गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैकिंग की यात्रा पर रोक, कांवड़ियों को भी गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमियों ने कहा, झाझरा मसूरी, आशारोड़ी झाझरा मार्ग, देहरादून मसूरी रेल मार्ग प्रस्तावित है। जौलीग्रांट हवाई अड्डे के कारण भी पेड़ों का कटान निश्चित है। इसलिए देहरादून के वर्तमान स्वरूप को न केवल बचाना है, बल्कि पेड़ों को लगाकर पुराने देहरादून के वजूद को वापस लाना है। पर्यावरण प्रेमियों ने हरियाली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें