फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेल चकमा की हत्या से पूरा उत्तराखंड शर्मिंदा : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले राज्य सरकार
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को देशभर के लोगों को देना चाहिए सुरक्षा का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की नस्लीय नफरत के चलते हत्या से पूरे देश और दुनिया में उत्तराखंड की बदनामी हुई है। इस अपराध के कारण पूरा राज्य शर्मिंदा हुआ है।
विज्ञापन

धस्माना ने कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता में कहा, देहरादून प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के लिए पहले ही देश, विदेश में जाना जाता है। राज्य गठन के बाद पिछले पच्चीस वर्षों में उच्च व तकनीकी शिक्षा के हब के रूप में देहरादून ने देश में पहचान बनाई है। उत्तर पूर्व राज्यों के हजारों छात्र-छात्राएं यहां उच्च व तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। यदि एंजेल चकमा व उसके भाई के साथ हुई हिंसा की तरह कोई अन्य घटना होती है तो बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों का देहरादून और उत्तराखंड आना बंद हो जाएगा। जिससे राज्य की बदनामी के साथ यहां के उच्च शिक्षा संस्थानों का नुकसान होगा। धस्माना ने कहा कि कहा, बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार को लेनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री को देशभर के लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें