फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को मिलेंगे लैपटाप, पांच करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लेखपाल, पटवारी काफी समय से संसाधनों की मांग कर रहे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को लैपटाप मिलेंगे। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
राजस्व विभाग अंश निर्धारण खतौनी तैयार करने का काम कर रहा है। इसके लिए लेखपाल, पटवारी लंबे समय से लैपटॉप व अन्य तकनीकी संसाधनों की मांग कर रहे थे। इसके लिए शासन ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिससे पटवारी, लेखपाल, चकबंदी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, चकबंदी कानूनगों को शासकीय कार्यों के लिए पांच लैपटाप मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय वर्ष 2025-2026 में करते हुए उपयोगिता प्रमाण प्रमाण पत्र 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध कराएं। लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि तकनीकी संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग हो रही थी, अब लैपटॉप के लिए राशि स्वीकृत की गई है। लैपटॉप मिलने से अंश निर्धारण का काम और त्वरित तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें