फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को स्वगणना के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ ने भारत की जनगणना 2027 के तहत बुधवार को स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वयं और परिवार के सदस्यों की स्वगणना के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वगणना की उपयोगिता बताते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। स्वगणना के नोडल अधिकारी अभय शिखर पंवार ने डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत मोबाइल नंबर से परिवार के सभी सदस्यों की स्वगणना संभव है। प्रशासन ने प्रक्रिया की कठिनाइयों के समाधान हेतु प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशन कुमार ने सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन संघ के संयोजक ऐपिन सिंह ने किया। शिवांगी उपाध्याय, यशवीर सिंह, नवीन चंद्र, निरंजन कुमार प्रजापति और मुकेश चंद्र बडोनी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें