फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: विकासनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामी आरोपी के पैर में लगी गोली

Sun, 03 Nov 2024 11:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

रिद्वार जिले के भगवानपुर के खैरी शिकोहपुर निवासी यूसुफ पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पशु वध के मामले में उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दाैरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पशु वध के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शेरपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के तमंचे से फायर झोंकने के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। बदमाश का सीएचसी सहसपुर में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर के खैरी शिकोहपुर निवासी यूसुफ पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पशु वध के मामले में उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शनिवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र की झाझरा चौकी के पास पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर सहसपुर थाना क्षेत्र की ओर फरार हो गया। एसएसपी के अलर्ट जारी करने पर जिले की सीमाओं को सील करते हुए नाकाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन


Haridwar: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सिंघनीवाला में पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो वह शेरपुर में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भाग गया। बदमाश का पीछा कर रही प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस ने उसे शेरपुर में घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मियों ने बदमाश को घेरकर हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बदमाश को गिरफ्तार करने पर प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस को शाबाशी दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी पशुवध की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस मिला है। मौके से एक राउंड खोखा भी मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें