फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के लगी गोली, दूसरा फरार

Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौारान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है। 

विज्ञापन


Haridwar Robbery: डकैती के मामले में गिरी गाज...एसएसआई और चौकी प्रभारी सहित पांच लाइन हाजिर

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन

अरोपी मेहराज(50) पुत्र कमरुद्दीन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें