फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 500 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला एरोमा पार्क, पांच हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Fri, 28 Sep 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

उत्तराखंड में एरोमा (सुगंध पौध) पर आधारित उद्योग लगाना अब आसान होगा। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में 30 एकड़ भूमि पर प्रदेश का पहला एरोमा पार्क स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पार्क में एरोमा इंडस्ट्री लगाने पर सरकार की ओर से भूमि क्रय व लीज डीड की स्टांप ड्यूटी और कच्चे माल पर मंडी शुल्क में पांच साल तक शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी। 

इसके साथ ही उत्पादन शुरू होने के बाद कच्चे माल पर पांच साल तक मंडी शुल्क व एसजीएसटी में छूट मिलेगी। बैंक ऋण पर छह प्रतिशत की दर से अधिकतम चार लाख प्रति वर्ष ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा

इसके साथ ही कृषि क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई, नलकूप के लिए निर्धारित विद्युत टैरिफ 1.55 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से एरोमा उद्योगों को बिजली आपूर्ति होगी। काशीपुर एरोमा पार्क में करीब 40 से 50 उद्योग के माध्यम से 500 करोड़ निवेश की संभावना है।

जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। काशीपुर के  बाद पंतनगर व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी एरोमा पार्क बनाने की योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें