फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को आज मिलेगा रोजगार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में करीब सात निजी कंपनियों में रोजगार का मौका है। मेले में भाग लेने के लिए बुधवार तक करीब 300 अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल में सुरक्षा को देखते हुए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी तय की गई थी। हालांकि मेले के दिन भी अभ्यर्थियों का मौके पर पंजीकरण करने की व्यवस्था होगी। मेले में सात निजी कंपनियों 94 पदों के लिए अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें