फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में अस्पताल को फोन न करें

Wed, 06 Nov 2013 12:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर चाहे जितनी बीमारियों की चपेट में हो या फिर कोई घटना घट जाए, लेकिन किसी भी आपात स्थिति में देहरादून के दून अस्पताल और कोरोनेशन की इमरजेंसी का फोन नहीं उठ सकता।
विज्ञापन


पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'

इस बावत निदेशक डा. एलके गुसाईं और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल के दावे कई बार फेल हो चुके हैं।

दावे हवाई
दीपावली के मौके पर किसी अनहोनी की सूचना देने के लिए निदेशक डा. गुसाईं ने दावा किया था कि लोग अस्पतालों की इमरजेंसी के फोन पर सूचना दे सकते हैं। लेकिन फोन नहीं उठा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग सारी रात अस्पताल का फोन नंबर मिलाते-मिलाते परेशान हो गए।

नहीं उठा फोन
दीपावली की रात पंद्रह बार दून अस्पताल की इमरजेंसी और कोरोनेशन की इमरजेंसी का फोन मिलाया लेकिन नहीं उठा। इसके पहले भी कई मरतबा लोगों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. असवाल से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई बड़ी घटना हो गई तो आम आदमी के लिए अस्पताल से संपर्क करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। दून अस्पताल की तरह कोरोनेशन की भी स्थिति रहती है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें