फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेंगे गजराज

Mon, 30 Jan 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के बीहड़ों में गश्त और पर्यटकों की सवारी के लिए अब कार्बेट को कर्नाटक से 12 हाथी मिलेंगे। कार्बेट टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों को लाने के लिए कर्नाटक के मैसूर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

       
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में गश्ती दलों और हाथी सवारी के लिए हाथियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए कर्नाटक से 12 हाथी वन विभाग को मिलेंगे।

हाथियों को लाने के लिए कालागढ़ से उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को रवाना हो गई है। टीम कर्नाटक राज्य के मैसूर में पहुंचेगी, जहां विभिन्न नेशनल पार्क से 11 हाथी इस टीम को दिए जाएंगे। जहकि एक हाथी बाद में आएगा। इस प्रकार कालागढ़ में मार्च तक 12 हाथी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना शुरू
बाघों के मनपसंद स्थान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में 480 कैमरों की मदद से बाघों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के इलाके कार्बेट नेशनल पार्क, कालागढ़ टाइगर रिजर्व व कार्बेट टाइगर रिजर्व में 215 बाघ मौजूद हैं।

कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। बाघ बाहुल्य 240 स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर 480 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष की गणना में बाघों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें