फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में गज शिशु की मौत, 2017 में परिवार से बिछड़ गई थी 'जूही'

Mon, 05 Aug 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गज शिशु की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में एक मादा गज शिशु की मौत हो गई, जिसकी उम्र तीन से चार साल के बीच बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम चीला रेंज में हाथियों के बाड़े से जूही नाम की मादा हाथी को घास चरने के लिए जंगल में ले जाया गया था। वह जब देर शाम बाड़े में लौटी तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ी।

तभी उसने थोड़ा पानी भी पिया। लेकिन कुछ ही क्षण में उसकी मौत हो गई। वन्य जीव प्रतिपालक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में परिवार से बिछड़ गई थी जूही
वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा ने बताया कि यह मादा हाथी वर्ष 2017 में जंगल में अपने परिवार से बिछड़ गई थी। तभी से चीला रेंज में उसकी देखभाल की जा रही थी। पार्क के कर्मचारियों ने उसे जूही नाम दिया था। उसकी मौत से पार्क के अधिकारी और कर्मचारी बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें