जमालपुर कलां में घुसे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात
जमालपुर कलां में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल आठ हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हाथियों ने धान और गन्ने की फसलें भी रौंद दी। घंटों की मशक्कत के बाद वन प्रभाग ने हाथियों को खदेड़ा।