डरने लगे कर्मचारी, लेकिन ड्यूटी की लाचारी
रुड़की, हरिद्वार, भगवानपुर व आसपास के बिजली अधिकारी व कर्मचारी अब डरने लगे हैं। यूपीसीएल के आला अफसर भी परेशान हैं। उनका कहना है कि एक तरफ बकाया वसूली का दबाव है, तो दूसरी ओर कर्मचारियों का डर। इस वजह से अभियान में बाधा पैदा हो रही है।
ये भी पढ़ें...Snowfall: कहीं मौज-मस्ती कहीं आफत...केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ, गंगोत्री- यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे का देखें हाल
शासन को भेजेंगे प्रस्ताव, सुरक्षा जरूरी
यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमआर आर्य ने लगातार बिजली टीमों पर हो रहे हमले पर चिंता जताई। स्वीकार किया कि अपेक्षाकृत सुरक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है। इसके लिए निगम प्रबंधन की ओर से शासन और पुलिस को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि बिल वसूली के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा समय से उपलब्ध कराए।