फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 110 गांवों में छाया अंधेरा

Wed, 18 Dec 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत टावर गिरने से 132 केवी विद्युत लाइन बाधित हो गई। जिसके चलते क्षेत्र के 110 गांव अंधेरे में डूब गए। देर रात विद्युत सुचारु कराने के लिए मरम्मत कार्य जारी था।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि देर रात तक आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा। बिजली गुल होने से जहां आमजन बुरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं फैक्ट्रियों समेत तमाम उद्योग धंधे भी ठप हो गए।

खेड़ी गांव में गिर गया था टावर
बुधवार सुबह करीब 11 बजे रुड़की से लक्सर क्षेत्र के गनौली स्थित मुख्य बिजली घर की ओर जा रही 132 केवी की विद्युत लाइन खेड़ी कला गांव के जंगल में टॉवर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


लाइन बाधित होते ही लक्सर, रायसी और खानपुर स्थित बिजली घरों में भी बिजली की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते तीनों क्षेत्र के 110 गांवों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक सभी गांव अंधेरे में डूबे रहे।

इससे पहले भी हो चुकी घटना
करीब एक माह पूर्व भी तीन टॉवर गिर गए थे। जिसके चलते कई दिनों तक 100 से अधिक गांवों की बिजली बाधित हुई थी। बताया जा रहा है कि दोबारा भी एक टॉवर वहीं है जो बीते दिनों गिरा था। विद्युत विभाग की टीम टॉवर को ठीक कर बिजली सुचारु करने के लिए मौके पर गई है।

एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि लाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद जताई कि बुधवार रात 11 बजे तक बिजली सुचारु कर दी जाएगी।

जनजीवन पर बुरा असर
बिजली गुल होने से लक्सर, खानपुर और रायसी में बिजली गुल होने के चलते इससे जहां आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा वहीं बिरला और श्री सीमेंट फैक्ट्रियों सहित कई अन्य उद्योग धंधों पर भी असर हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्रियों को जोड़ने वाली लाइन दुरुस्त करने में अभी कुछ दिनों तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें