फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, क्या हुआ जब भारत के अंतिम गांव में पहुंची बिजली?

Fri, 20 Jun 2014 07:21 PM IST
राजा तिवारी/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के 67 वर्षों बाद देश का अंतिम गांव नीती (उत्तराखंड) बीते गुरुवार को बिजली की रोशनी से गुलजार हो गया है। यहां बिजली जलते ही गांव में दीपावली जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने तीन माह की मशक्कत के बाद गुरुवार के दिन गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति शुरू होने के बाद ऊर्जा निगम ने सबसे पहले गांव के मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत कनेक्शन का संयोजन कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद गांव में विद्युत सेवा बहाली से अब गांव की आस जगी है।

भारत-तिब्बत सीमा का अंतिम गांव

नीती गांव चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक की भारत-तिब्बत सीमा का अंतिम गांव है। यहां अभी तक विद्युत आपूर्ति नहीं की गई थी।

चालू वर्ष में ऊर्जा निगम द्वारा बीआरजीएफ (बॉडर ऐरिया डेवलपमेंट फंड) योजना के तहत विद्युतीकृत किया गया। योजना में 45 लाख की लागत से 8 किमी विद्युत लाइन निर्माण कर करीब तीन माह में तैयार की गई।

गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए निगम द्वारा गांव में 25 केवीए के दो तथा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
विज्ञापन

100 परिवारों को मिलेगी बिजली

विद्युत लाइन के निर्माण से अब नीती गांव के 100 परिवार लाभांवित होंगे। स्थानीय ग्रामीण खीम सिंह खाती का कहना है कि पूर्व में गांव को विद्युतीकृत करने के लिए उरेडा द्वारा प्रयास किए गए थे, लेकिन लो वोल्टेज के चलते योजना कारगर नहीं हो पाई।

लेकिन अब ऊर्जा निगम की लाइन आने से गांव पूर्ण से विद्युतीकृत हो गया है। अब क्षेत्र में दूरसंचार की सेवा बहाली की मांग की जाएगी।

जिले के सीमांत गांव नीती और फाक्ती को विद्युतीकृत करने के लिए बीते वर्ष बीआरजीएफ के तहत प्रस्ताव किया गया था।

जिसमें निगम को 63 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली। जिससे निगम द्वारा 8 किमी विद्युत लाइन निर्माण कर गुरुवार को गांवों में विद्युत आपूर्ति कर दी गई है। गांव में उपभोक्ताओं के नये कनेक्शनों के लिए विभाग द्वारा गांव में शीघ्र कैंप लगाया जाएगा।
-वीरेंद्र पंवार, ईई, ऊर्जा निगम, चमोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें