दफ्तर में शराब पीकर गाली गलौच करने वाले ऊर्जा निगम के जेई को प्रबंध निदेशक ने सस्पेंड कर दिया है। जेई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डाइरेक्टर (आपरेशन) की जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडी ने जेई को सस्पेंड किया है।
साथ ही पूरे प्रकरण की जांच ऊर्जा निगम की विजिलेंस इकाई को सौंप दी गई है। सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) के बड़ा बिजली घर में तैनात ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता (जेई) का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आया।
‘अमर उजाला’ ने 26 अप्रैल के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया। वीडियो में जेई समेत दो लोग किसी कक्ष में शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जेई सामने मौजूद व्यक्ति को गाली दे रहा है।