फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेवलाकलां में ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
I500 घरों में आपूर्ति रही बाधित, चार दिन पहले भी भूमिगत लाइन में हुआ था ब्लास्ट
विज्ञापन

I

Iसेवलाकलां क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 500 घरों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत के रात करीब आठ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले 29 दिसंबर बरसात के दौरान 11 हजार केवी की भूमिगत विद्युत लाइन में ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद से क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।I
Iदरअसल, 29 दिसंबर को कैलापुर फीडर की भूमिगत लाइन में ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए इस लोड को दूसरे फीडर ट्रांसपोर्टनगर से जोड़ दिया। इससे वैकल्पिक रूप से विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। इसके बाद अभिनंदन गार्डन के पास स्थित ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे फिर बिजली सप्लाई बाधित हो गई। विभाग ने इसे ठीक किया तो दूसरा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे सेवला कलां के ब्रह्मलोक एन्क्लेव, कृष्णा विहार सहित कई कॉलोनियों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को विभाग की ओर से 100 की जगह 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद देर शाम सप्लाई शुरू हो पाई।I
विज्ञापन

I
I
Iफोन भी नहीं उठाते अधिकारी
I
Iलोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले चार दिन से बिजली बाधित होने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर फोन करते हैं तो ऊर्जा निगम के अधिकारी फोन ही नहीं उठाते। बिजली कितनी देर में आएगी, इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं होती। बिजली कटौती की सूचना भी नहीं दी जाती, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
I
I
I
I ऊर्जा निगम की लापरवाही की वजह से हम कई दिनों से परेशान हैं। कभी बिजली आ रही है तो कभी जा रही है। - डॉ. मुकेश कुमारI
I कई बार शिकायत की, लेकिन बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। लोगों को पानी तक नहीं मिला पा रहा है। - वेद प्रिय आर्यI
विज्ञापन

Iविद्युत सप्लाई बाधित होने की वजह से न टैंक में पानी चढ़ पाया और न ही पीने का पानी मिल पाया। ऊर्जा निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। - अमरीश पाल
I

I समस्या कब दूर होगी यह जानने के लिए ऊर्जा निगम के नंबरों पर कई बार कॉल की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यवस्था ठीक नहीं होने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। - आदेश कुमारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें