फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड में लोड बढ़ने से उत्तराखंड में बढ़ा बिजली संकट

Fri, 29 Apr 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर भारत में गर्मी की वजह से ग्रिड में बढ़े लोड के कारण उत्तराखंड में भी बिजली संकट हो गया। इसके चलते राज्य में कई जगह अलग-अलग समय में बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बिजली की मांग अधिक होने पर नार्दर्न ग्रिड में अचानक लोड बढ़ गया। नार्दर्न रीजन लोड डिस्पेच सेंटर (एनआरएलडीसी) ने ग्रिड की सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर भारत के सभी राज्यों को लोड कम करने के निर्देश दिए।

कई क्षेत्रों में कटौती
इस वजह से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) पहले से खरीदी गई बिजली भी नहीं ले पाया। जिससे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग दो घंटे की विद्युत कटौती की गई।
विज्ञापन


कॉरपोरेशन के प्रवक्ता मधुसूदन ईस्सर ने बताया कि राज्य के जल विद्युत गृहों में विद्युत उत्पादन कम हो रहा है, जबकि बिजली की मांग बढ़ी है। प्रदेश में विद्युत कटौती कम करने के उद्देश्य से कारपोरेशन द्वारा इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से आज (शनिवार) के लिए एक करोड़ 40 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें