फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: 11 अंकों के खाते से कराएं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान

Fri, 20 Nov 2020 11:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गूगल-पे, पेटीएम, भीम, फोन-पे से भुगतान करने में भी खाता संख्या जरूरी
  • ग्राहकों की जानकारी के लिए यूपीसीएल ने जारी की सूचना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए 11 अंकों को इलेक्ट्रिक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। ग्राहक यूपीसीएल की वेबसाइट के माध्यम से भुगतान करें या फोन-पे, पेटीएम, भीम, गूगल-पे से। इन सभी के लिए भी यह खाता संख्या होना जरूरी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक परियोजना की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, उपभोक्ता का बुक नंबर, श्रेणी या विद्युत खंड बदलने पर 13 अंकों की विद्युत संयोजन संख्या भी बदल जाती है। जिस वजह से ऑनलाइन बिल का भुगतान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लिहाजा, ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 11 अंकों का खाता संख्या सबसे सही तरीका है, जिसमें बदलाव नहीं होता है। अगर आप अपना खाता संख्या नहीं जानते तो 13 अंकों के विद्युत संयोजन संख्या को यूपीसीएल की वेबसाइट से जान सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके भी खाते की जानकारी ले सकते हैं। यूपीसीएल के मुताबिक, भविष्य में उपभोक्ताओं को जो भी बिजली बिल का एसएमएस भेजा जाएगा। उसमें भी खाता संख्या की जानकारी दी जाएगी। यूपीसीएल ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान में वह 11 अंकों के इस खाता संख्या का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें