उद्योगों में भारी बिजली कटौती को यूपीसीएल प्रबंधन ने नकारते हुए कहा, इस महीने औसत 56 मिनट की कटौती पंतनगर और हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में हुई है। रविवार को यूपीसीएल ने इसकी रिपोर्ट जारी की। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, उद्योगों में निश्चित तौर पर बिजली की कमी होने पर कटौती हुई है, लेकिन इस माह इसका औसत 56 मिनट का ही है।
उन्होंने बताया, पिछले दो दिन से उद्योगों में कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों में केवल नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच ही कटौती की गई है। कहा कि केंद्र सरकार से सात राज्यों की बिजली मिलने के बाद यह बंद कर दी गई है।
ये भी पढ़ें...Joshimath: जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू
इस महीने प्रदेश में भट्ठियों में औसतन छह घंटे, उद्योगों में औसतन 56 मिनट, अन्य में 32 मिनट की ही कटौती की गई है। बता दें कि उद्योगों के संगठनों ने शनिवार को प्रदेश में बिजली कटौती की बात करते हुए कहा था कि इससे 30 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हो रहा है।