चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक किस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। यह जानकारी विभिन्न विभागों और कार्यालयों के जिम्मेदार निर्वाचन कार्यालय को मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं।
चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक भी जरूर वोट डालें
प्रशासन इस पर नाराज है। जानकारी न देने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक भी जरूर वोट डालें।
विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रभारियों को कार्मिक के संबंध में जानकारी देने के लिए एक प्रारूप दिया गया है। इसके एक कॉलम में कार्मिक के मतदाता होने के संबंध में जानकारी देनी है।
दिशा-निर्देश दिए
विभागाध्यक्ष यह कॉलम खाली छोड़ रहे हैं। इस बाबत डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए थे। बिना जानकारी मिले जिला प्रशासन कार्मिकों को पोस्टल बैलेट और प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा।
जानकारी न देने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।