उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा को विजयी होने का आशीर्वाद दिया है।
बाबा को जीत का आशीर्वाद
रविवार शाम अमर उजाला कार्यालय में फोन कर श्री तिवारी ने कहा कि सांसद केसी सिंह बाबा उनके राजनीतिक शिष्य रहे हैं। वह बाबा को जीत का आशीर्वाद देते हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर उज्जवला शर्मा ने कहा कि बाबा और कांग्रेस के लिए प्रचार करने गए श्री तिवारी मायूसी के कारण 30 अप्रैल को कुछ नहीं कह सके थे।
श्री तिवारी के ऊपर भवानी भट्ट का दबाव था। उज्जवला ने कहा कि लखनऊ काफी हाउस में वह श्री तिवारी के साथ थीं।
तिवारी जी ने ओएसडी भवानी भट्ट से पूछा था कि इनको घर से क्यों निकाला, लेकिन भट्ट ने एक नहीं सुनी और मनमानी की।
बेबुनियाद आरोप लगाए
उन्होंने कहा कि भट्ट ने हम लोगों को गाड़ी में नहीं बैठने दिया और घर भी नहीं जाने दिया। हैदराबाद कांड पर उज्जवला ने कहा कि भवानी भट्ट की मैंने शिकायत की है, इसलिए मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।