फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार

Mon, 05 May 2014 09:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीटों पर सोमवार को शाम पांच बजे चुनावी प्रचार अभियान पूरी तरह से थम जाएगा।
विज्ञापन


शांतिपूर्वक डोर-टू-डोर मतदाताओं से करेंगे मुलाकात
इसके साथ एक महीने से अधिक समय से चल रहा चुनाव प्रचार का शोर बंद हो जाएगा। हालांकि सात मई को मतदान से पूर्व उम्मीदवार शांतिपूर्वक डोर-टू-डोर मतदाताओं से मुलाकात कर अपनी बात रख सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग के कायदे कानूनों के तहत पांच मई की शाम पांच बजे चुनावी शोर बंद हो जाएगा।

इसके लिए सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी हाल में समय सीमा खत्म होने के बाद कोई प्रत्याशी प्रचार से परहेज बरते, पार्टी का कोई नेता अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार न करे।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को आचार संहिता के नियम कानून भेजे जा चुकेहैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें