फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पहचान चुनाव सामग्री छापी तो खैर नहीं

Wed, 19 Mar 2014 07:35 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट और उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरक सिंह रावत ने जिले के समस्त प्रिंटिंग प्रेस वालों को निर्देश जारी किए कि बिना घोषित पहचान किए लोकसभा चुनाव से संबंधित कोई सामग्री नहीं छापी जाए।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार

उन्होंने कहा कि पंफ्लेट और पोस्टर पर प्रकाशक और मुद्रक का नाम पता जरुर लिखे जाने को कहा।

दिए चुनाव संबधी निर्देश
प्रिंटिंग प्रेस के व्यवस्थापकों को निर्देश जारी करते हुए उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से संबंधित सामग्री छापने से पहले प्रिंटिंग प्रेस वालों को छपवाने वाले की पहचान की घोषणा उसके हस्ताक्षर और दो व्यक्ति जिन्हें वह व्यक्तिगत रुप से अच्छी तरह जानता हो उनकी ओर से सत्यापित कराया जाना जरुरी होगा।

पढ़ें, महाराज और बहुगुणा को साधने में लगे हरीश

पहचान की यह घोषणा दो प्रतियों में ली जानी होगी। घोषणा की एक प्रति संबधिंत जिलाधिकारी को जरुर भेजी जाएगी। इन सभी औपचारिकताओं को पूरा किए बिना प्रिटिंग प्रेस निर्वाचन से संबंधित पोस्टर या पंफ्लेट का प्रकाशन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


तीन दिन के भीतर करें प्रस्तुत
उन्होंने कहा कि किसी भी दस्तावेज की प्रतियों की संख्या बढ़ाने के लिए हाथ से नकल करने को छोड़कर कोई भी प्रक्रिया को मुद्रण समझा जाएगा। प्रत्येक मुद्रण को प्रकाशन के घोषणा पत्र के साथ मुद्रित की गई सामग्री की चार प्रतियां मुद्रित किए जाने के तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

पढ़ें, पिथौरागढ़ में होली पर गुटीय संघर्ष, पीएसी तैनात

इसके साथ ही किसी प्रपत्र में मुद्रित दस्तावेजों की प्रतियों की संख्या और ऐसे कार्य के लिए ली गई कीमत से संबंधित सूचना भी मुद्रक की ओर से प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें