फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग का फरमान, उत्तराखंड के 289 नेता नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Thu, 18 May 2017 09:12 AM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के सैकडों नेताओं को छह साल के लिए चुनाव लड़ने के‌ लिए अयोग्य घोषित किया है।
विज्ञापन


रुद्रपुर जिले की नगर पंचायतों, पालिकाओं एवं नगर निगम के चुनाव लड़ चुके करीब 289 लोगों को छह साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया है। ये वो लोग हैं जिन्होंने पिछले निकाय चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया। आयोग ने इन सभी को दो बार मौका भी दिया था।

प्रदेश में स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन वर्ष 2013 में हुए थे। इसमें दावेदारी करने वाले जिले के 289 उम्मीदवारों ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश 2003 के प्रावधान के अनुसार चुनाव खर्च नहीं बताया।
विज्ञापन
Trending Videos

कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था

नोटिस - फोटो : demo pic
इस कारण संबंधित उम्मीदवारों को उनके नाम के सम्मुख अंकित कॉलम-4 में उल्लिखित विवरणानुसार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। आयोग ने एक बार जिला स्तर और दूसरा मौका राज्य निर्वाचन आयोग स्तर पर दिया था लेकिन उसके बाद भी इन लोगों ने खर्च का ब्योरा देने में रुचि नहीं दिखाई।

इस कारण आयोग ने उनको छह साल तक के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। इनमें काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 79 उम्मीदवार हैं जबकि सबसे कम गदरपुर, शक्तिगढ़ (शक्तिफार्म) में मात्र आठ-आठ प्रत्याशी हैं।

जिला निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सहायक संजय कुमार ने बताया कि चुनाव खर्च का ब्योरा न देने वाले 289 उम्मीदवार अब छह वर्ष तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इनमें रुद्रपुर की मेयर प्रत्याशी गीता, काशीपुर की मेयर प्रत्याशी रुख्साना अंसारी, सीमा अरोरा, नूरजहां, सावित्री देवी, जसपुर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुल्तान भारती, शमशेर हुसैन, सुरेश कुमार, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नीरु अग्रवाल, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रिचा रानी, हुरना उर्फ हुसनजहां, रति विश्वास, शायरा बेगम शामिल हैं।
 
विज्ञापन

केलाखेला, सुल्तानपुर पट्टी के उम्मीदवार जागरूक

netaji
राज्य निर्वाचन आयोग की नजर में जिले के केलाखेड़ा नगर पंचायत, सुल्तानपुर नगर पंचायत के उम्मीदवार काफी जागरूक रहे हैं। इन दोनों नगर पंचायतों से सभी उम्मीदवारों ने अपने पिछले निकाय चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। इन दोनों नगर पंचायतों से एक भी व्यक्ति डिफॉल्टर नहीं है।

अयोग्य घोषित उम्मीदवार
1. काशीपुर नगर निगम- 79 
2. रुद्रपुर नगर निगम - 33 
3. किच्छा नगर पालिका -38 
4. सितारगंज नगर पालिका -34 
5. जसपुर नगर पालिका - 30 
6. खटीमा नगर पालिका - 27 
7. गदरपुर नगर पालिका - 08 
8. नगर पंचायत महुआखेड़ागंज और महुआडाबरा नगर पंचायत -33 
9. शक्तिगढ़ (शक्तिफार्म) नगर पंचायत- 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें