फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022: पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से मुक्त हुए हरीश रावत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य बने रहेंगे 

Fri, 22 Oct 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में आई आपदा और राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पंजाब के दायित्व से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया है, लेकिन वह कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य बने रहेंगे। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। हरीश रावत ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया था। अब हरीश रावत राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल के दावे से बढ़ी सियासी हलचल, कहा- जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल

इस संबंध में हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में आई आपदा और राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पंजाब के दायित्व से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। हरीश ने पंजाब कांग्रेस के सहयोगियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें वहां हमेशा भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह पंजाब चुनाव के दौरान वहां पहुंचे। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व और विशेष तौर पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी चुनाव के दौरान उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड आकर हमारी पीठ थपथपाएं और उत्साह बढ़ाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें