फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: पालतू कुत्ते को बचाने में बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, लाश देख सहम गए लोग

Thu, 14 Apr 2022 04:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)।

सार

गांव के ही लावारिस कुत्तों ने पालतू कुत्ते पर हमला किया तो  70 वर्षीय तारो कौर कुत्ते की चीखने की आवाज सुनकर जाग गईं। पालतू कुत्ते को बचाने में तारो का खुद की जान गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधम सिंह नगर में लावारिस कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। कु्त्तों ने महिला को बुरी तरह घायल किया। जिससे उसकी मौत हो गई।  इस दौरान मां को बचाने गई बेटी भी हमले में घायल हो गई। बुजुर्ग महिला पालतू कुत्ते को लावारिस कुत्तों के हमले से बचाने गई थी, लेकिन इस बीच तारो की बुजुर्ग की बेटी भी हादसे का शिकार हो गई। बेटी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


ग्राम धूमखेड़ा निवासी तारो कौर (70) पत्नी भजन सिंह अपनी बेटी ग्राम आमखेड़ा निवासी सुनीता कौर के यहां 15 दिन पहले आई थीं। रात को उनकी बेटी का पालतू कुत्ता जंजीर से बंधा हुआ था। गांव के ही लावारिस कुत्तों ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चीखने की आवाज सुनकर तारो कौर जाग गईं और पालतू कुत्ते को छुड़ाने पहुंच गईं, लेकिन कुत्ते को बचाने के चक्कर में तारो को अपनी जान गंवानी पड़ी। तारो का शव देख हर कोई सहम गया।

विज्ञापन

चीख-पुकार की आवाज सुनते ही दौड़ी बेटी

कुत्तों ने तारो कौर पर हमला कर नोच डाला। चीख-पुकार की आवाज सुनते ही उनकी बेटी सुनीता कौर भी वहां पहुंची तो लावारिस कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार पर पड़ोसी भी उठ गए। तारो को नानकमत्ता के निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनीता कौर को आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें