महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर के आठ बॉक्सर राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। 15 से 19 मई 2016 तक ये बॉक्सर पंजाब के आनंदपुर साहिब में होने जा रही प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के दसवीं के छात्र अभिषेक राना, सुनील पुन, अजीत सिंह, हिमांशु सोलंकी, अनिल कुमार, अनिल अवस्थी, संदीप कुमार और पवन गुरुंग का इस टीम में चयन किया गया है।
शिक्षा विभाग ने इन सभी खिलाड़ियों को 13 मई 2016 में जाने संबंधी अनुमति स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई से मांगी है। प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि सभी बॉक्सर 13 मई को देहरादून से पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे।
नासिक में क्रिकेटर दिखाएंगे दम
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर के क्रिकेट खेल अध्यापक विनय कुमार ने बताया कि नासिक में होने जा रही 61वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कालेज के पांच स्टूडेंट चुने गए हैं। 16 से 22 मई 2016 तक नासिक महाराष्ट्र में होने जा रही इस प्रतियोगिता में कालेज के जगमोहन नगरकोटी, गौरव नेगी, सचिन रावत, प्रशांत चौहान और शुभम सिंह को चयनित किया गया है। स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे ये सभी छात्र खिलाड़ी 12 मई की दून से नासिक रवाना होंगे।