ईदुल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। ईदगाह में नमाज सुबह 9.30 बजे अदा की गई। ईदगाहों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की जामा मसजिदों में भी लोग ईद की नमाज अदा की।
शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने मेल-मिलाप, भाईचारगी और शांति के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की है। मंडलायुक्त सीएस नपल्च्याल ने मसजिदों के आसपास चौकसी बरतने के आदेश जारी किए।
शहर काजी कासमी ने बताया कि रमजान के महीने में रोजेदार के हर तरह की सख्ती बर्दाश्त करने के बाद उसे ईद के पर्व का तोहफा मिलता है। सभी अल्लाह के बंदे हैं।
सभी को प्यार, मुहब्बत के साथ रहना चाहिए। ईद की खुशी में सारे सारे लोगों को शिरकत करनी चाहिए। कोई शख्स ऐसी हरकत न करे जिससे दूसरे को तकलीफ पहुंचे। नायब शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने लोगों से अपील की है कि सारे गिले-शिकवे भूल कर एक-दूसरे से गले जरूर मिलें।
मस्जिद कमेटी ईदगाह व पल्टन बाजार के डिप्टी सदर नसीम अहमद ने बताया कि ईद की नमाज को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन ईद की नमाज के दौरान सतर्कता बरतने के आदेश किए हैं। कोई ऐसी न हरकत न करने पाए जिससे माहौल खराब हो।
ईद की नमाज का वक्त
यमुना कालोनी स्थित ईदगाह में सुबह 9.30 बजे
रजा जामा मस्जिद, लोहियानगर में सुबह 9 बजे
गौसिया मसजिद, गांधी ग्राम में सुबह 9.15 बजे
धामावाला मस्जिद में सुबह 9 बजे
पल्टन बाजार जामा मस्जिद में सुबह 10 बजे
मुस्लिम कालोनी में नमाज सुबह 9.30 बजे
ईद आज, कड़ी सुरक्षा में होगी नमाज
ईद-उल-फितर पर शहर समेत जिले भर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। ईदगाहों पर नमाज के दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही संबंधित मार्गों का ट्र्र्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार रात में ही ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को ड्यूटी में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने ईद के मद्देनजर थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र के ईदगाह के आसपास ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाने को कहा।
खासतौर से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। किसी तरह की पोस्टरबाजी पर विशेष नजर रखने के लिए कहा। रात में पोस्टर लगाने वालों से पूछताछ करने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए रात में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि ईद के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, एसपी देहात टीडी बेला, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, एएसपी तृप्ति भट्ट, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ डालनवाला अरुण पांडेय बैठक में मौजूद थे।