जीआईसी भवान के छात्र अभिषेक ने कहा कि वर्चुअल क्लासरूम का छात्रों को लाभ मिल रहा है। छात्र ने बताया कि स्कूल में दो स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। एक शिक्षक ने अपने प्रयास से और दूसरा स्कूल समिति की ओर से बनाया गया है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज गदरपुर की छात्रा से पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की कहानी सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान मंत्री ने बच्चों को पहाड़ की दौड़ नामक कहानी भी सुनाई।
उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बच्चों को परीक्षा में ध्यान लगाने, सरल प्रश्नों को पहले हल करने, 10 से 15 मिनट का समय रिविजन के लिए रखने को कहा। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक राज्य परियोजना डॉ. मुकुल सती आदि मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वर्तमान में 500 स्कूलों को वर्चुअल क्लासरूम से जोड़ा गया है। अगले चरण में 709 और स्कूलों से इससे जोड़ा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो से तीन चरणों में प्रदेश के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा।