फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raids: गदरपुर में ईडी का छापा, NH-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में लेकर गए देहरादून

Wed, 24 May 2023 05:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच चल रही थी जिसमें चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था।
विज्ञापन
गदरपुर में ईडी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए टीम देहरादून लेकर रवाना हो गई। बता दें कि गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


मामले की जांच चल रही थी जिसमें चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है। 

Uttarakhand News:  राम मंदिर के निकट राज्य अतिथि गृह बनाएगी धामी सरकार, जमीन की तलाश में जल्द जाएगी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में ले लिया और आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्रवाई गुप्त तरीके से हुई जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें