द्वितीयक क्षेत्र में हरिद्वार की सहभागिता सबसे ज्यादा
अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण, विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाएं, निर्माण) में सहयोग के मामले में 57,925 करोड़ के साथ हरिद्वार पहले, 299,962 करोड़ के साथ ऊधमसिंह नगर दूसरे और 17,847 करोड़ के साथ देहरादून तीसरे स्थान पर है। वहीं, नैनीताल चौथे, पौड़ी पांचवें, टिहरी छठे, अल्मोड़ा सातवें, चमोली आठवें, पिथौरागढ़ 9वें, चंपावत 10वें, उत्तरकाशी 11वें, रुद्रप्रयाग 12वें, बागेश्वर 13वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण: 30 हजार करोड़ का होगा निवेश, 2027 तक पर्यटन व उद्योगों से मिलेंगे 20 लाख रोजगार
तृतीयक क्षेत्र में देहरादून सबसे ऊपर
अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र(परिवहन, भंडारण, संचार एवं प्रसारण संबंधी सेवाएं (व्यापार, होटल, जलपान गृह, वित्तीय सेवाएं, स्थावर संपदा, आवास का स्वामित्व व व्यावसायिक सेवाएं, लोक प्रशासन व अन्य) में सहयोग 26,328 करोड़ के साथ देहरादून पहले, 19,136 करोड़ के साथ ऊधमसिंह नगर दूसरे और 17,802 करोड़ के साथ हरिद्वार तीसरे पायदान पर है। इसके अलावा, नैनीताल चौथे, पौड़ी पांचवें, अल्मोड़ा छठे, पिथौरागढ़ सातवें, टिहरी आठवें, चमोली 9वचें, उत्तरकाशी 10वें, चंपावत 11वें, बागेश्वर 12वें और रुद्रप्रयाग 13वें पायदान पर है।