पर्यटकों के अधिवास की अवधि चार से पांच दिन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं, गैर धार्मिक प्रयोजन के लिए आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या में विदेशी पर्यटकों की संख्या का अनुपात पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन निवेश सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
वेड इन इंडिया की दिशा में बढ़ा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में राज्य में वेड इन इंडिया को प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया था। इसके लिए वेडिंग डेस्टिनेशन पर अब तक 150 करोड़ का निवेश हो चुका है। आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।